रामनवमी पर सीएम का संदेश : आस्था, एकता और उत्साह से मनाएं पर्व

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: रामनवमी व महावीर जयंती के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे. सीएम के साथ उनकी पत्नी और कल्पना सोरेन भी मौजूद थी. सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी के पावन अवसर पर राम-जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह दिन पूरे देशवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस पर्व को बेहतर, सुचारू और यादगार बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर जुटे हैं. उन्होंने कहा कि देश के आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. भगवान श्रीराम के आदर्श और वीर हनुमान की त्याग व तपस्या आज भी लोगों के दिलों और वातावरण में समाहित हैं, जो समाज को प्रेरित करते हैं. सीएम ने कहा कि रामनवमी का पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि उत्साह और ऊर्जा का भी दिन है. बड़े-बड़े जुलूसों और शोभायात्राओं के माध्यम से लोगों में भाईचारा और एकता का संदेश फैल रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. मंदिर के चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि यह कार्य जल्द पूरा हो, इसके लिए सभी श्रद्धालु भगवान से प्रार्थना करें. यह स्थल हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. सीएम ने अंत में सभी श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ पर्व मनाने की अपील की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed