टाटा पावर की बड़ी उपलब्धि, यूपी में 400 केवी ट्रांसमिशन लाइनों की कमीशनिंग पूरी

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में 400 केवी टांडा-गोंडा और गोंडा-बस्ती डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइनों का सफलतापूर्वक संचालन शुरू कर दिया है। कुल 154 सर्किट किलोमीटर लंबी इन लाइनों के साथ कंपनी ने ‘साउथ ईस्ट यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड’ परियोजना के तहत सभी एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज लाइनों और सब-स्टेशनों को चालू कर दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस नेटवर्क में अब 951 सर्किट किलोमीटर की तीन 765 केवी लाइनें, 566 सर्किट किलोमीटर की 14 लाइनों और 3460 एमवीए क्षमता वाले तीन सब-स्टेशन शामिल हैं। इन ट्रांसमिशन लाइनों के शुरू होने से 4,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर की सुरक्षित आपूर्ति संभव होगी, जिससे ग्रिड की स्थिरता मजबूत होगी और बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह परियोजना पहले अटकी हुई थी, जिसे टाटा पावर ने अधिग्रहण के बाद फिर से शुरू कर सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके निर्माण में 45,000 मीट्रिक टन से अधिक स्टील और 8600 किलोमीटर से ज्यादा तारों का उपयोग किया गया। इस उपलब्धि के साथ कंपनी का कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 5,466 सर्किट किलोमीटर तक पहुंच गया है, जबकि 1,863 सर्किट किलोमीटर का कार्य अभी जारी है।

See also  नगर निगम ने जारी की नई बोरिंग गाइडलाइन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई, लोगों में बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed