बिजली कनेक्शन अटके, 4 करोड़ की सिंचाई योजनाएं लटकी—किसानों ने भूख हड़ताल से सरकार को जगाया

0
Advertisements
Advertisements

पुणे : धामणी गांव के किसानों की सामुदायिक सिंचाई योजनाएं बिजली कनेक्शन के अभाव में ठप पड़ गईं, जिससे लगभग 3.5 से 4 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ परियोजनाएं बीच में ही लटकी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी उपज बचाने और सिंचाई को शुरू करने के लिए बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल की। किसानों ने कहा कि बिजली न मिलने से उनका फसल का काम प्रभावित हो रहा है और हालात गंभीर हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर महावितरण के मुख्य अभियंता सुनील काकडे मौके पर पहुंचे और डिंभा दाएं नहर तथा किसानों के कुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और जल्द ही मुख्यमंत्र को रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया। इससे किसानों में फिर से योजनाओं को शुरू कराने की उम्मीद जागी है।

See also  पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, दो स्थानीय जानते थे सब… फिर भी नहीं दी सूचना

Thanks for your Feedback!

You may have missed