227 किलो का बम मिलने से अलर्ट, सेना ने संभाला मोर्चा, 1 किमी एरिया सील


बहरागोड़ा : प्रखंड के पानीपाड़ा-नागुड़साई गांव स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट से बालू खनन के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध काल का लगभग 227 किलोग्राम वजनी अमेरिकी ‘AN-M64’ बम बरामद हुआ है। इस खतरनाक बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और बुधवार को इसे डिफ्यूज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सुरक्षा के लिहाज से सेना और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है, ताकि किसी भी आम व्यक्ति का प्रवेश न हो सके। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नदी किनारे गड्ढा खोदकर बम को उसमें रखा जाएगा और सुरक्षित दूरी से तार के जरिए इसे निष्क्रिय किया जाएगा। इस कार्य के लिए सेना की विशेष बम निरोधक दस्ता तैनात है, जो पूरी सावधानी के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।


