फ्लडलाइट लगते ही बास्केटबॉल खिलाड़ियों को नई उड़ान, अब रात में भी होगा अभ्यास

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन ने खेलों को बढ़ावा देने के तहत धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर के बास्केटबॉल कोर्ट में फ्लडलाइट्स की सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही सोनारी सेंटर में भी बास्केटबॉल के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। शहर में सामुदायिक स्तर पर उपलब्ध इन दोनों कोर्टों को फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पहले पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण खिलाड़ियों, खासकर स्कूली बच्चों को शाम के बाद अभ्यास में दिक्कत होती थी और सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी सामने आती थीं। इस मुद्दे को समुदाय, कोच और खिलाड़ियों द्वारा उठाए जाने के बाद फ्लडलाइट्स लगाने का निर्णय लिया गया। अब मैदान पूरी तरह रोशनी से जगमगा रहा है, जिससे खिलाड़ी सुरक्षित तरीके से रात में भी अभ्यास कर पा रहे हैं।

धतकीडीह कोर्ट में ही करीब 82 बच्चे नियमित रूप से सुबह और शाम अभ्यास करते हैं। झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ओलंपियन हरभजन सिंह ने इसे अहम पहल बताया, जिससे राज्य और जिला स्तर पर अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित होने की संभावना बढ़ेगी। वहीं स्थानीय खिलाड़ियों ने भी कहा कि इस सुविधा से उनके आत्मविश्वास और अभ्यास के समय में बढ़ोतरी हुई है।


See also  नेपाल के गृह मंत्री का इस्तीफा, विवादों के बीच राजनीतिक भूचाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed