110 सैनिकों से भरा सैन्य विमान क्रैश, कई की मौत की आशंका—जांच शुरू
Advertisements

Advertisements

बोगोटा : कोलंबिया में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें करीब 110 सैनिक सवार थे। यह हादसा दक्षिणी इलाके में उस समय हुआ जब लॉकहीड मार्टिन C-130 हरक्यूलिस विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Advertisements

रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को बचाया भी गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा प्यूर्टो लेगुइज़ामो इलाके के पास हुआ है और फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए पूरी सच्चाई सामने लाने की बात कही है।


