किसानों को बड़ी राहत: अब घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा ₹6000, आसान हुआ e-KYC

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली ₹6000 की राशि पाने के लिए e-KYC प्रक्रिया को और आसान बना दिया गया है। किसान अब मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं, जिससे उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरकार की इस सुविधा के तहत किसानों को सिर्फ पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप का उपयोग करना होगा। इसके बाद ऐप में आधार नंबर डालकर चेहरे की पहचान के जरिए सत्यापन पूरा किया जा सकता है। यह प्रक्रिया खासतौर पर उन किसानों के लिए फायदेमंद है, जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या जो बायोमेट्रिक सेंटर तक नहीं पहुंच पाते।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन इसके लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है, वरना किस्त अटक सकती है। सरकार का कहना है कि यह नई तकनीक पारदर्शिता बढ़ाने और सही लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाने में मदद करेगी।

See also  जंगल में सुरंग बनाकर हो रही थी कोयले की तस्करी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, कई सुरंगें ध्वस्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed