विश्व जल दिवस पर डीएलएसए सरायकेला की ओर से शिविर, कानूनी पुस्तिकाओं का वितरण

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत झरिडीह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विश्व जल दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल हमारे जीवन का आधार है, इसलिए इसका सही उपयोग और संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
साथ ही, उन्होंने जल से संबंधित कानूनों, अधिकारों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं व पर्चियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, विशेश्वर सिंह, रुपेश तंतुवाई, पूर्ण सिंह, सुभद्रा सिंह, धनीरानी सिंह, नियति सिंह तथा वरुण सिंह उपस्थित हुए ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  30 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सांसद रिहा… कोर्ट के फैसले से हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed