डॉ. अली जान हुसैन की पुस्तक ‘हैंडबुक ऑफ ग्रीन केमिस्ट्री’ का विमोचन

Advertisements

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान स्नातकोत्तर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन की नई शैक्षणिक पुस्तक ‘हैंडबुक ऑफ ग्रीन केमिस्ट्री: प्रिंसिपल्स, एप्लीकेशन एंड सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज’ का विमोचन किया गया। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. राजेंद्र भारती और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डॉ. अली जान हुसैन ने यह पुस्तक जीएच रायसोनी यूनिवर्सिटी, अमरावती के सहायक प्रोफेसर डॉ. तपन कुमार शंकर और सीएसआईआर-एनएमएल के शोधार्थी लोकोकृष्ण झा के साथ मिलकर लिखी है। पुस्तक को नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप कोल्हान विश्वविद्यालय समेत झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें संधारणीय रासायनिक प्रक्रियाओं और प्रदूषण की रोकथाम से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई है। विक्रम साराभाई प्राइज और यूके पेटेंट जैसी उपलब्धियां हासिल कर चुके डॉ. हुसैन को इस सफलता पर कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने बधाई दी है।

About The Author

See also  एक्सएलआरआई का एन्सेंबल वलहल्ला 2026 तीन दिनों तक प्रतियोगिताओं, संस्कृति और सितारों की शानदार प्रस्तुतियों से जगमगाया