पोस्टमार्टम में चौंकाने वाली भूल, इंदौर अग्निकांड में मासूम का ‘शव’ नहीं बल्कि सोफे का फोम निकला

0
Advertisements
Advertisements

इंदौर : शहर के भीषण अग्निकांड में आठ लोगों की मौत का पोस्टमार्टम होने वाली जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने जिस जली हुई वस्तु को मासूम बच्चे का शव समझकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया था, वह वास्तव में एक जले हुए सोफे का फोम निकला। यह लापरवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हुई और अब जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एमवाय अस्पताल में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, 8 वर्षीय तनय के शरीर का केवल एक पैर ही मिला है और धड़ या सिर के अवशेष चार दिन बाद भी बरामद नहीं हुए। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि किसी भी व्यक्ति की मौत करंट की वजह से नहीं हुई बल्कि जहरीले धुएं और आग की लपटों के कारण झुलसने से सभी की मौत हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आग की शुरुआत बिजली के खंभे से नहीं बल्कि घर के बाहर खड़ी कार में बैटरी ब्लास्ट से हुई थी। मुख्यमंत्री ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और फोरेंसिक टीम मलबे से अवशेषों की तलाश कर रही है।

See also  IAF विमान की ‘हार्ड लैंडिंग’ से पुणे एयरपोर्ट की रनवे बंद, उड़ानें रद्द और डायवर्ट, यात्रियों में अफरा-तफरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed