शादी के 8 दिन बाद पति को लेकर बड़ा खुलासा, ‘लव जिहाद’ दावे से मचा बवाल

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की शादी के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उनके पति फरहान (फरमान) खान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला साधारण शादी का नहीं है, बल्कि इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखा जाना चाहिए, जिससे विवाद और गहरा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट के अनुसार, सनोज मिश्रा ने फरहान खान के परिवार और पृष्ठभूमि को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शादी के कुछ ही दिनों के भीतर कई ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे मामले पर संदेह बढ़ता है। वहीं, यह भी बताया गया है कि मोनालिसा और फरहान के बीच करीब डेढ़ साल से संबंध था और दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद शादी की।

मोनालिसा, जो महाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुई थीं, ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। परिवार के विरोध के चलते उन्होंने केरल में पुलिस सुरक्षा भी मांगी थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

See also  18 लाख के इनामी नक्सलियों को चेतावनी, सरेंडर नहीं तो होगा बड़ा एक्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed