13 साल के दर्द की कहानी बड़े पर्दे पर, हरीश राणा की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : 13 साल तक दर्द और संघर्ष से भरी हरीश राणा की जिंदगी अब बड़े पर्दे तक पहुंच सकती है। उनकी भावनात्मक कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है और मुंबई के एक राइटर-प्रोड्यूसर ने इसके लिए हरीश के वकील मनीष जैन से संपर्क भी किया है। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल इस पर जल्दबाजी नहीं की जा रही है।हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से गंभीर हालत में थे और सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया के तहत रखा गया है। यहां उन्हें धीरे-धीरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाया गया है ताकि उनकी तकलीफ कम की जा सके। मेडिकल निगरानी में यह पूरी प्रक्रिया सावधानी से की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उनकी जिंदगी साल 2013 में एक हादसे के बाद बदल गई थी, जब वह चौथी मंजिल से गिर गए और गंभीर ब्रेन इंजरी के कारण कोमा जैसी स्थिति में चले गए। लंबे समय तक चले इस संघर्ष के बीच परिवार ने न सिर्फ कानूनी लड़ाई लड़ी, बल्कि अंगदान का फैसला लेकर इंसानियत की मिसाल भी पेश की। अब उनकी यही भावुक कहानी फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

See also  Form-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलचल, नई वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, सुनवाई में अहम टिप्पणी

Thanks for your Feedback!

You may have missed