प्रेमजाल में फंसाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल, नाबालिग से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल और ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से आरोपी ने नाबालिग से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे झूठे रिश्ते में फंसा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मामले में आरोपी की पहचान बिहार के गाजीपुर स्थित पत्थर मस्जिद निवासी आदित्य कुमार राजपूत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने करीब डेढ़ साल तक झूठ बोलकर नाबालिग से लाखों रुपये के जेवर और नकदी हासिल कर लिए। जब पीड़िता ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि आरोपी समय-समय पर गोविंदपुर आकर अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग से जेवर और पैसे लेता था और फिर वापस बिहार लौट जाता था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर नाबालिग ने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस अब आरोपी के कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed