बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुरू, 100 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

0

xr:d:DAExLu9lenQ:4478,j:44750305968,t:23010611

Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के बाद अब मतगणना की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। काउंसिल की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे से स्टेट बार काउंसिल भवन में वोटों की गिनती प्रारंभ की गई। मतों की संख्या अधिक होने के कारण पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में करीब दस दिन या उससे अधिक समय लगने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मतगणना के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई है। काउंसिल ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे समय से पहले मतगणना स्थल पर पहुंचें और प्रवेश के लिए पहचान पत्र साथ रखें, क्योंकि बिना आईडी के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस चुनाव में कुल 25 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 23 पदों पर मतदान के जरिए चयन किया जाना है। इन 23 सीटों में 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य चुने जाएंगे, जबकि दो महिला सदस्यों का चयन मनोनयन के आधार पर होगा। इस बार चुनावी मैदान में कुल 100 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। मतगणना शुरू होने के साथ ही सभी की नजर परिणाम पर टिकी है, जो अगले कुछ दिनों में नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ करेगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed