एनआईटी–आईआईटी के बीच बड़ी साझेदारी, रिसर्च और स्टूडेंट एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के बीच 20 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) हुआ। यह समझौता आईआईटी रुड़की में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस मौके पर डॉ. सूरजित कुंडू और डॉ. साई रामुडु मेका भी उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग को मजबूत करना है। इसके तहत संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट, पीएचडी में संयुक्त मार्गदर्शन, छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, इंटर्नशिप अवसर और स्टार्टअप इनक्यूबेशन जैसी पहल को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रो. सूत्रधार ने कहा कि इस समझौते को प्रभावी तरीके से लागू कर छात्रों और शिक्षकों को ठोस लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने रिसर्च पार्क, इनोवेशन सेंटर और इनक्यूबेशन इकोसिस्टम जैसी साझा सुविधाओं के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि एनआईटी जमशेदपुर के कई फैकल्टी सदस्य आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र रहे हैं, जिससे दोनों संस्थानों के बीच पहले से मजबूत शैक्षणिक संबंध मौजूद हैं। इस दौरे के दौरान प्रो. सूत्रधार और डॉ. कुंडू ने आईआईटी रुड़की के टिंकरिंग लैब, डिजाइन एंड इनोवेशन सेंटर, इनक्यूबेशन सेंटर और सीएसआईआर–सीबीआरआई का भी निरीक्षण किया और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

Advertisements
See also  आदित्यपुर के वार्ड 31 की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर, पार्षद रिंकू राय ‘रिसोर्ट पॉलिटिक्स’ में व्यस्त...

Thanks for your Feedback!

You may have missed