धुर्वा डैम से छात्रा का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका से सनसनी
Advertisements

Advertisements

रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को डैम के किनारे तैरता हुआ शव दिखाई दिया, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बाहर निकाला। पुलिस की पहचान मृतका 19 वर्षीय रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या की ओर संकेत देता है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Advertisements

Advertisements

परिजनों ने बताया कि रिया सुबह कोचिंग जाने के बजाय घर से बाहर निकली थी और बाद में उसके डैम में कूदने की आशंका जताई जा रही है। नगड़ी थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण को और स्पष्ट किया जाएगा और जांच के सभी पहलुओं पर पुलिस काम कर रही है।

Advertisements


