अमेरिकी वायु सेना को भारी झटका, ईरान ने 16 जेट और 10 ड्रोन को किया ध्वस्त

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध में अब तक अमेरिकी वायु सेना को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है। रिपोर्टों के अनुसार ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम और युद्ध के तनावपूर्ण माहौल में अमेरिका के कम से कम 16 सैन्य विमान नष्ट हो चुके हैं, जिनमें महंगे ड्रोन और लड़ाकू जेट शामिल हैं। इनमें 10 MQ‑9 Reaper ड्रोन भी हैं, जिनमें से अधिकांश को ईरानी प्रणालियों ने उड़ते‑उड़ते मार गिराया। तकनीकी खराबी और गलत पहचान की वजह से भी कई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक KC‑135 रिफ्यूलिंग टैंकर के क्रैश होने से उसकी पूरी Crew की मौत हो गई। कुवैत में मुठभेड़ के दौरान कुछ F‑15 लड़ाकू जेट भी गलती से अपने ही मित्र देशों द्वारा गिराए गए। ईरान ने युद्ध के दायरे में कतर और सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे और महत्वपूर्ण हॉर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र पर भी हमले तेज किए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

See also  बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक समारोह, पीएम मोदी रहे मौजूद

Thanks for your Feedback!