त्योहारों से पहले सुरक्षा पर मंथन, शांति समिति की बैठक में सख्त निर्देश जारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को थाना परिसर में आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में टेल्को थाना शांति समिति, विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियां, छठ घाट समितियां और मस्जिद समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता दंडाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी ने की, जिन्होंने प्रशासन की ओर से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान रामनवमी जुलूस और ईद की नमाज के समय पूरे क्षेत्र में बिजली और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने झंडा मार्ग में पेड़ों की छंटाई, जुलूस के समय प्रबंधन और समय पर विसर्जन सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, वरिष्ठ केंद्रीय शांति समिति सदस्य नंदलाल सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए अखाड़ा समितियों को समय पर लाइसेंस नवीनीकरण कराने और वॉलेंटियर्स की सूची थाना में जमा करने को कहा।

बारीनगर टेल्को मस्जिद के अध्यक्ष शाहिद परवेज और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह केंद्रीय शांति समिति सदस्य रियाजउद्दीन खान ने ईद की तैयारियों की जानकारी दी। अखाड़ा समितियों ने प्रशासन से सहयोग की मांग करते हुए जल टैंकर और बिजली की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात रखी। वहीं, जेम्को क्षेत्र में सड़कों पर भारी वाहनों की पार्किंग से उत्पन्न ट्रैफिक समस्या को दूर करने की मांग भी उठाई गई, जिस पर प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में कल्याणी शरण, डीडी त्रिपाठी, ओम प्रकाश उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, अजय सिंह, बलदेव रजक, आलम ताज सहित कई लोग मौजूद रहे, साथ ही टाटा मोटर्स कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed