ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

चतरा : सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट में तैनात एसएसबी के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मृतक जवान की पहचान प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है, जो देवघर के निवासी थे और 35वीं बटालियन में तैनात थे। घटना के बाद सुरक्षा बलों के बीच शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया।

See also  बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक समारोह, पीएम मोदी रहे मौजूद

Thanks for your Feedback!