टाटा स्टील में चोरी की कोशिश नाकाम, 4 संदिग्ध दबोचे, सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने सतर्कता दिखाते हुए प्लांट के अलग-अलग जोनों में चोरी के कई प्रयासों को विफल कर दिया और चार संदिग्धों को पकड़ लिया। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे जोन-3 के सीएसडी रेलवे ट्रैक के पास गश्त के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने विक्रम प्रधान (23) और मोहम्मद बिलाल (17) को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से करीब 38 किलो इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद हुआ, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके अलावा रात करीब 1 बजे जोन-3 के एलडी-3 टीएससीआर स्टोर क्षेत्र के पास विकाश घोष (17) को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जबकि रात 10 बजे जोन-4 के टीएसडीपीएल स्क्रैपयार्ड क्षेत्र से मोहम्मद काशिम (46) को हिरासत में लिया गया। हालांकि इन दोनों के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ, लेकिन संवेदनशील क्षेत्रों में उनकी मौजूदगी को देखते हुए कार्रवाई की गई।

पकड़े गए सभी आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि कंपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है।

See also  पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में बच्चों के विकास पर जोर, स्कूल में दिखा उत्साह… अभिभावकों को दिए अहम सुझाव

Thanks for your Feedback!

You may have missed