जादू-टोना के शक में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या, गांव में बवाल

0
Advertisements
Advertisements

गोड्डा : देवडांड थाना क्षेत्र के बिशन टोला डंगा में जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की टंगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय दरबारी मुर्मू, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मक्कू बास्की और उनके 12-13 वर्षीय बेटे जीतनारायण मुर्मू के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वारदात नशे की हालत में अंजाम दी गई है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, देवडांड थाना प्रभारी अमित मार्की और पौड़याहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला डायन-बिसाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisements
See also  केरल चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed