सोसाइटी गठन के बाद आदित्या सिंडिकेट में पहली बार हुआ चुनाव, पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: सोसाइटी गठन के बाद आदित्या सिंडिकेट आदित्यपुर 2 में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया है. मंगलवार की शाम सभी चुने गए पदाधिकारियों का सामुहिक रूप से अभिनंदन हुआ. इस दौरान सोसाइटी के प्रथम अध्यक्ष बने राजीव रंजन सिंह ने कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलोनी में न कोई हारा न कोई जीता है, क्योंकि कॉलोनी का विकास ही हमारी जीत होगी. उन्होंने कॉलोनी वासियों से कहा कि सारे लोग हमारे लिए इम्पोर्टेन्ट हैं, हमें सकारात्मक सोच के साथ कॉलोनी का विकास करना है. अभिनन्दन समारोह में सचिव विजय कुमार वर्मा ने कहा कि कमेटी की प्राथमिकता सूची में बिल्डर्स के पास जमा सिक्योरिटी मनी का तकरीबन 30 लाख रुपए वापस लेकर कॉलोनी का विकास करना है. इसके अलावा कॉलोनी में जुस्को की बिजली सोसाइटी के नाम पर उपलब्ध करवाना, कॉलोनी से आवारा कुत्तों का आतंक समाप्त करना और कॉलोनी में आनेवाले व्यक्तियों का पूर्व विवरण लेकर सुरक्षा उपलब्ध कराना शामिल है.  बता दें कि 15 मार्च को कॉलोनी में बैलेट के माध्यम से चुनाव संपन्न हुआ है जिसमें  अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह निर्वाचित हुए हैं. उनके अलावा  विजय कुमार वर्मा को सचिव और ए.के. ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया है. जबकि प्रीति चतुर्वेदी को संयुक्त सचिव चुना गया है.
इसके अलावा ब्लॉक प्रतिनिधियों का भी चयन हुआ है, जिसमें ब्लॉक–1 से धनंजय कुमार मिश्रा और एस.एन. तिवारी निर्वाचित हुए. ब्लॉक–2 से शोभा सिंह और उत्तम कुमार होरे चुने गए. वहीं ब्लॉक–3 से मधुमाला झा, सी.बी. श्रीवास्तव और एस.के. प्रसाद को चुना गया जबकि ब्लॉक 4 से रश्मि शर्मा और रीना चौधरी निर्वाचित हुई हैं. वहीं डुप्लेक्स ब्लॉक से प्रतिनिधि के रूप में मनोज कुमार सिंह और ज्ञान प्रकाश ओझा निर्वाचित हुए हैं. पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी बाल करण सिंह और आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के द्वारा सम्पन्न कराया गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed