कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का बवाल, गेट जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापितों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर लोगों ने कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर चंद्र महतो कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर लगातार उदासीन बना हुआ है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी ने स्थापना के समय रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इन पर कोई पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  आदित्यपुर पुल पर पुलिस की कार्रवाई, ठेलेवालों को खदेड़ा, ठेला पलटा, हुआ नुकसान

Thanks for your Feedback!

You may have missed