बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी समीर कुमार सवैया ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता के कारण चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार उर्फ छोटू साव, शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव, शिवा कुमार और वी. रमेश आनंद के रूप में हुई है। सभी आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, .315 एमएम की एक जिंदा गोली और एक ऑटो बरामद किया गया।

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। हाल के दिनों में आदित्यपुर क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। हालांकि क्षेत्र में चर्चित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स गोलीकांड का खुलासा करना अब भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed