बिस्टुपुर के भारत साइकिल स्टोर में देर रात लगी आग, लाखों का सामान जला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित भारत साइकिल स्टोर में देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि दुकान में लगे कैसेट एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर लगा कैसेट एसी पूरी तरह जलकर नीचे लटक गया, जिससे माना जा रहा है कि आग की शुरुआत वहीं से हुई होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच आग का दबाव बढ़ गया और अंदर से दरवाजा जोर-जोर से खटखटाने की आवाज सुनाई देने लगी।

दुकान की देखरेख कर रहे गार्ड ने सुबह करीब 5 बजे दुकान मालिक को फोन कर जानकारी दी कि अंदर कोई मौजूद है और दरवाजा नॉक कर रहा है। इसके बाद मालिक मौके पर पहुंचे और जब दरवाजा खोला गया तो अंदर आग लगी हुई थी और धुएं का दबाव काफी ज्यादा था।

आग की वजह से दुकान में रखे नए ट्रेडमिल, एक्सरसाइज साइकिल और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कॉलोनी में चोरी करते चोर पकड़ा गया, लोगों ने पुलिस को सौंपा

Thanks for your Feedback!

You may have missed