नया इलेक्ट्रिक ई-रिकी P4005 लॉन्च, परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन; ग्राहकों को मिली पहली डिलीवरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : शहर के संथोला स्थित बिहारी क्लब में कृष्णा बजाज की ओर से नए इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन बजाज ई-रिकी P4005 की भव्य लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने किया, जबकि जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों और अतिथियों के लिए 10 लकी ड्रॉ भी आयोजित किए गए, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। इसी मौके पर पांच ग्राहकों को बजाज ई-रिकी P4005 की पहली डिलीवरी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में बजाज ऑटो लिमिटेड के एएसएम (सेल्स) स्वदेश नायक और एएसएम (सर्विस) विवेकानंद सिंह ने भी भाग लिया और वाहन की विशेषताओं की जानकारी साझा की।

आयोजन में चाईबासा, करिंदीह, मानगो, गम्हरिया, चौका और बहरागोड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन कम लागत, बेहतर प्रदर्शन और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जो चालकों और यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा।

About The Author

See also  टाटा पावर का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, रिन्यूएबल कारोबार बना ताकत

Thanks for your Feedback!

You may have missed