मिडिल ईस्ट युद्ध रोकने के लिए ईरान की 3 शर्तें: हक की मान्यता, हर्जाना और सुरक्षा की गारंटी

0
Advertisements
Advertisements

तेहरान : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए दुनिया के सामने तीन अहम शर्तें रखी हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि यह लड़ाई भले अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई से शुरू हुई हो, लेकिन इसका अंत तभी संभव है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के अधिकारों को स्वीकार किया जाए। राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा कि पहली शर्त यह है कि ईरान के वैध और निर्विवाद अधिकारों को मान्यता दी जाए। दूसरी शर्त के तहत युद्ध में देश को हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर्जाना दिया जाए। तीसरी शर्त यह है कि भविष्य में किसी भी तरह के हमले या आक्रामकता को रोकने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए। उन्होंने रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के दौरान भी कहा कि इन शर्तों के पूरा होने पर ही क्षेत्र में स्थायी शांति का रास्ता बन सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बंगाल में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की तैयारी, मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर नजर

Thanks for your Feedback!

You may have missed