हिंदू नववर्ष पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : हिंदू नववर्ष के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता साहिल आनंद ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हिंदू नववर्ष के स्वागत में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा राजेंद्र मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए झुमड़ांग शिव मंदिर तक जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. मंटू सिंह और सुशांत सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए सामाजिक संगठनों, मंदिर समितियों और बाजार के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें. उन्होंने कहा कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने के लिए सनातन समाज के लोगों का सहयोग लिया जाएगा.

साहिल आनंद ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू नववर्ष का स्वागत करने के साथ समाज में एकता और धार्मिक जागरूकता का संदेश देना है. बैठक के अंत में उपस्थित लोगों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई. इस मौके पर मंटू सिंह, सुशांत सिंह, सुमन घोष, अभिषेक शुक्ला, सावन सेन, अमित मान, संजीव दास, सोनू कुमार, इकराम सिंह, रोहित शर्मा, राहुल कांडरी, ओमकार मुंडा, बबलू उपाध्याय, रोशन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed