टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बस को मारी टक्कर, मौके पर हंगामा, पुलिस ने कराया समझौता

0
Advertisements

जमशेदपुर : ग्रामीण क्षेत्र में पुटडू टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक ने सड़क पर चल रही बस को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालक और यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई और मौके पर हंगामा शुरू हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी वहां जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. काफी देर तक बातचीत के बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करा दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित हुई, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद मामला सुलझा लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

About The Author

See also  एसएसपी आवास के बाहर पुलिस का बोर्ड लगाकर घूमता मिला टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मी, मीडिया के सवाल पर बताया नाम चंद्रेश्वर भूमिज

Thanks for your Feedback!

You may have missed