मंईयां सम्मान योजना की बड़ी किस्त जारी, 3.87 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500

0
Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. योजना के अंतर्गत फरवरी माह की सम्मान राशि के रूप में 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है. इसके साथ ही कुल लगभग 96.79 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों तक पहुंचाई गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना और उनके सम्मान व सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि जिन महिलाओं के बैंक खातों में आधार लिंकिंग या अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया लंबित है, वे जल्द इसे पूरा कर लें ताकि भविष्य में योजना की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न हो.

सरकार का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया भी जारी है और पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक इस योजना का फायदा पहुंच सके.

About The Author

See also  चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, साथी गंभीर

Thanks for your Feedback!

You may have missed