आबकारी और आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा गया जेल

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार कपाली ओपी थाना कांड संख्या 146/25, दिनांक 19 सितंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त सुशांतो कर्मकार (27 वर्ष), पिता शंकर कर्मकार, निवासी रोड नंबर 15, जवाहर नगर, मानगो, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया.

न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

See also  JET परीक्षा 2026 में हंगामा, प्रश्नपत्र गायब होने के आरोप पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed