छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाने लगा युवक, इलाके में मची भगदड़

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : शनिवार सुबह करीब आठ बजे आमला टोला इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात करीब 20 वर्षीय युवक चोरी के इरादे से छोटा रिंग रोड की ओर से पाइप के सहारे शालिग्राम रेंगटा के घर की छत पर चढ़ गया. चढ़ते समय खिड़की का कांच टूटने की आवाज सुनकर घर के लोग सतर्क हो गए और छत पर पहुंचकर देखा तो युवक वहां रखे ईंट-पत्थर नीचे फेंकने की कोशिश कर रहा था. सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता विशाल राय मौके पर पहुंचे और सुरक्षा को देखते हुए चाईबासा सदर के एसडीपीओ व चक्रधरपुर थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान युवक छत से ईंट, पाइप और अन्य सामान नीचे खड़े लोगों की ओर फेंकने लगा और जो लोग उसे पकड़ने छत पर गए उन पर भी हमला करने लगा. चारों ओर से घिरने के बाद वह और आक्रामक हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. पास में स्थित विवेकानंद स्कूल में उस समय छात्रों के आने का समय था, जिसके कारण वहां भी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

पुलिस के पहुंचने पर युवक शालिग्राम रेंगटा के घर से कूदकर पास के अन्य घरों की छतों के रास्ते भागने लगा. हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया. इस दौरान भीड़ में काफी आक्रोश था, लेकिन पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विशाल राय के घर से होते हुए थाना ले गई. मौके पर दिलीप अग्रवाल, शुभम साहु, शिव रंजन, रोहित रेंगटा, गोपाल साहु, आकाश अग्रवाल, भरत रंजन, अरुण वैद्य, गौतम उरांव, गीता प्रसाद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed