झारखंड के युवाओं ने UPSC में कमाल दिखाया, सुदीपा बनी टॉपर

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड : इस बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में झारखंड के कई युवा अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दुमका की सुदीपा दत्ता ने 41वीं रैंक हासिल कर राज्य की टॉपर रही। सुदीपा ने यह मुकाम बिना कोचिंग के अपनी लगन और निरंतर पढ़ाई से हासिल किया है, और यह उनका तीसरा UPSC प्रयास था। उन्होंने दुमका में ही रहकर तैयारी की थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गम्हरिया के आयुष कुमार ने 143वीं रैंक पाई और कोल्हान क्षेत्र के टॉपर बने। लातेहार के बिपुल गुप्ता ने 103 रैंक लेकर आईएएस के लिए जगह पक्की की। साहिबगंज की निहारिका सिन्हा 365वीं रैंक पर रहीं। धनबाद की श्रुति मोदी ने 569वीं रैंक हासिल की। इन सभी युवाओं ने साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से उठकर कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है, जिससे पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।

Advertisements
See also  तीन बच्चों पर सियासी रास्ता खुला, लेकिन सरकारी नौकरी और योजनाओं में अब भी रोक

Thanks for your Feedback!

You may have missed