JMF के जरिए शूटिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- शहर के सोनारी क्षेत्र से 18 वर्षीय एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती की तलाश जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार लापता युवती को-ऑपरेटिव कॉलेज में 12वीं (साइंस) की छात्रा बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ वीडियो शूटिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम करती थी।

परिवार के मुताबिक 28 तारीख की दोपहर करीब 2 बजे युवती घर से यह कहकर निकली थी कि वह शूटिंग के सिलसिले में जा रही है। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों के अनुसार युवती पहले भी राम मंदिर (टेम्पो स्टैंड) क्षेत्र स्थित JMF म्यूजिक फैक्ट्री के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में होने वाली शूटिंग में जाया करती थी। 28 तारीख को भी उसने अपनी मां को शूटिंग पर जाने की बात बताई थी।

बताया जा रहा है कि बाद में 1 या 2 तारीख को उसकी अपनी मां से फोन पर थोड़ी बातचीत हुई थी, जिसमें उसने होली से पहले घर लौटने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद से उसका परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है।

परिवार के अनुसार युवती के पास तीन मोबाइल नंबर हैं। इनमें से दो नंबर फिलहाल स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं, जबकि एक नंबर पर कॉल लग रही है लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही है।

See also  17 मार्च को सजेगा जीण माता का भव्य दरबार, महा मंगल पाठ में शामिल होंगी 1500 महिलाएं

परेशान परिजनों ने संबंधित शूटिंग ऑफिस जाकर भी जानकारी लेने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि फिलहाल कोई शूटिंग निर्धारित नहीं है। इसके बाद परिजनों ने उसके साथ काम करने वाले अन्य लोगों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।

इस संबंध में परिजनों ने स्थानीय थाना और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में लिखित शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed