शादी के बाद विजय देवरकोंडा के गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, नाना-नानी से लिया आशीर्वाद, तस्वीरें वायरल


हैदराबाद : हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले स्थित विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार और पूर्वजों का आशीर्वाद लिया। गांव पहुंचने के बाद कपल ने विजय के नाना-नानी से मुलाकात की और उनके सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस मौके पर परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। कपल ने सत्यनारायण भगवान की पूजा में हिस्सा लिया और गांव के लोगों के साथ समय बिताया। गांव में रश्मिका का जोरदार स्वागत हुआ और उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर कपल ने सामाजिक पहल भी की। विजय के चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। इस फैसले की लोगों ने खूब सराहना की। गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक समारोह में शादी की थी। शादी के बाद दोनों लगातार पारिवारिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।



