खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का कड़ा रुख, कहा– यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारतीय कांग्रेस पार्टी ने तेज़ प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि खामेनेई की हत्या का कट्टर विरोध करते हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।खरगे ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ईरान के लोगों और शिया समुदाय के साथ गहरा दुख व्यक्त करती है। साथ ही, उन्होंने सभी देशों से शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि संघर्ष और दीर्घकालीन हिंसा का कोई समाधान नहीं होता। उन्होंने संवाद और कूटनीति के ज़रिये विवाद को सुलझाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पार्टी ने भारत सरकार से कूटनीतिक और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की भी अपील की है। विपक्षी नेताओं ने यह भी कहा कि मौजूदा विदेश नीति में स्पष्टता की कमी ने स्थिति को और जटिल बनाया है।इस बीच देश में भी कुछ राजनीतिक और सामाजिक समूहों ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं और सरकार से अपने रुख़ को स्पष्ट करने की मांग की है।

See also  दलमा में सेंदरा पर्व का भव्य आयोजन, पूजा-अर्चना के साथ संपन्न… जंगल में गूंजा उत्साह

Thanks for your Feedback!

You may have missed