राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, बारीडीह में सीधे जनता से मिले और बांटी चॉकलेट


जमशेदपुर :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जमशेदपुर दौरे के दौरान प्रोटोकॉल को अनोखे अंदाज में तोड़ते हुए बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में लोगों से मिलने पहुंचीं। उनके इस कदम ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया।
भगवान जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति करीब 20 मिनट के लिए कॉलेज में रहीं। बच्चों के सवालों का जवाब दिया और वहां पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम खतम होने के बाद वे बाहर निकलते समय सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर अपनी गाड़ी से उतरीं। भीड़ के बीच जाकर उन्होंने श्रद्धालुओं के अभिवादन को स्वीकार किया। कई बच्चों के साथ बातचीत की और अपने हाथों से चॉकलेट भी बांटी।
स्थानीय लोग राष्ट्रपति के इस सहज व्यवहार और आत्मीय लहजे से खासे खुश नजर आए। उनका कहना है कि महामहिम ने आम लोगों के बीच खुद आकर उनका उत्साह और आस्था बढ़ाई।
यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल से हटकर जनता के बीच खुद मिलने का कदम उठाया। इससे पहले भी दिसंबर में आदित्यपुर दौरे के दौरान वे लोगों से मिलने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को पीछे छोड़े थीं, जो जमशेदपुर में खूब चर्चित रहा।
राष्ट्रपति के इस व्यवहार ने शहर में सकारात्मक चर्चा का माहौल बना दिया है और लोगों ने इसे उनकी सादगी और जनता से जुड़े रहने की खास पहचान बताया.




