वार्ड 17 की समस्याओं का समाधान ही लक्ष्य : बिरेंद्र यादव

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :  आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 में चुनावी प्रचार चरम पर है. यहां के सभी प्रत्याशी अब खुलकर मैदान में आ रहे हैं. इन सबके बीच सशक्त और मजबूत प्रत्याशी भाई बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने वार्ड की जनता से कहा है कि उनका लक्ष्य सेवा है, वे पार्षद बनकर राजनीति चमकाने नहीं आए हैं, बल्कि जिस गली मुहल्ले में वर्षों से कचरों का अंबार, नाली जाम और सड़कों पर गड्ढे हैं उन्हें व्यवस्थित करना है. यहां की सबसे अहम समस्या पानी की है जिसके लिए उन्होंने रोड मैप बना लिया है घर को पानी मिले ऐसी उन्होंने योजना तैयार की है. उनके स्कूल कॉलेज के जमाने के साथी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं. अब बारी जनता की है कि वो कर्मठ प्रत्याशी को पहचाने, जो उनके साथ 5 वर्षों तक खड़े रहकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करे और उन्हें एक मॉडल वार्ड की सुविधाएं दे. वैसे यहां के चुनावी रण में डिप्टी मेयर के दावेदार और पार्षद पद के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव आगे निकलते नजर आ रहे हैं. उनके पक्ष में क्षेत्र की महिलाओं के साथ उनके स्कूल कॉलेज के साथी सहभागिता निभा रहे हैं. वे अपने चुनाव चिन्ह ‘साइकिल पंप’ के साथ क्षेत्र के गली-मोहल्लों में “विकास, सेवा और विश्वास” के विजन को लेकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं. अपने अनुभव और उपलब्धियों का आधार बताते हुए पिछले 20 वर्षों के सामाजिक योगदान की बातें  मतदाताओं को बता रहे हैं. बता दें कि राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सामाजिक कद भी काफी ऊँचा है. शिव काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और माँ भवानी यूथ क्लब के संरक्षक के रूप में उन्होंने वार्ड की सांस्कृतिक एकता को हमेशा संजोया है. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य वार्ड 17 को नगर निगम का मॉडल वार्ड बनाना है, जहाँ बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी को भटकना न पड़े. आज उन्होंने इंदिरा बस्ती और रिवर व्यू इलाके में जोरदार तरीके से अपना जन संपर्क चलाया है जिसमें महिलाओं की भारी सक्रियता दिखी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed