जुगसलाई निकाय चुनाव : महाशिवरात्रि पर रिंकू सिंह ने लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद, की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने चुनाव प्रचार को एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा दी। सुबह उन्होंने चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक सत्यनारायण मंदिर पहुंचकर माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रिंकू सिंह ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और इसके बाद भव्य शिव बारात में शामिल होकर स्थानीय लोगों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

​इस अवसर पर जुगसलाई वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए रिंकू सिंह ने एक मार्मिक बात कही। उन्होंने कहा, “देवाधिदेव महादेव की ही तरह प्रजातंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। जिस प्रकार ईश्वर का आशीर्वाद सर्वोपरि है, उसी प्रकार लोकतंत्र में जनता का आदेश अंतिम होता है। जुगसलाई का भविष्य यहां की प्रबुद्ध जनता के हाथों में है।

विंध्यवासिनी कॉलोनी से डिकॉस्टा रोड तक पदयात्रा

​रिंकू सिंह के समर्थन में रविवार को समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में समाज के हर वर्ग—युवा, महिला और बुजुर्गों की भागीदारी देखी गई। पदयात्रा स्थानीय विंध्यवासिनी कॉलोनी से शुरू होकर आसपास के विभिन्न मोहल्लों और डिकॉस्टा रोड तक पहुंची।

​पूरी पदयात्रा के दौरान वातावरण “रिंकू सिंह जिंदाबाद” और “ईंटें छाप” के नारों से गुंजायमान रहा। समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों को क्रम संख्या 08 की महत्ता बताई और रिंकू सिंह को भारी बहुमत से विजयश्री का ताज पहनाने का आग्रह किया।

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास का संकल्प

​जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि उनके पास जुगसलाई के सर्वांगीण विकास की एक ठोस योजना (ब्लूप्रिंट) तैयार है। उन्होंने अपनी मुख्य प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल और निर्बाध बिजली के लिए जुस्को की सेवाओं को सुनिश्चित करना है। जुगसलाई की सड़कों को जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करनी है। मैंने जुगसलाई की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान की योजना बनाई है और मैं अपने हर वादे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

See also  SIR पर भाजपा ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ आरोपों को खारिज किया, अफगानी नागरिकों के नाम मिलने का दिया हवाला

​रिंकू सिंह ने मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास की नई ‘ईंटें’ जोड़ने के लिए उन्हें क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगाकर सेवा का एक अवसर प्रदान करें। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए रिंकू सिंह का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed