गाजियाबाद: वेव सिटी में किसानों ने रुकवाया बिल्डर का काम,

0
Advertisements
Advertisements

Uttar Pradesh:गाजियाबाद में वेव सिटी सेक्टर-1 में शनिवार शाम किसानों ने एक बिल्डर की साइट पर निर्माण कार्य रुकवा दिया।बिल्डर ने आरोप लगाया कि साइट पर काम कर रहे कामगारों को धमकाया गया और जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिया गया, जबकि उनके पास निर्माण संबंधी सभी एनओसी हैं।बिल्डर की शिकायत पर छह नामजद एवं 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ वेव सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में किसानों का कहना है कि उनकी जमीन जबरन कब्जाई गई है। उसे ही देखने किसान गए थे। काम रुकवाने का आरोप बेबुनियाद है।प्रोजेक्ट के साइट इंचार्ज मोहित अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि भीड़ ने काम कर रहे कामगारों और कर्मचारियों को धमकाया। निर्माण कार्य बंद करा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।इस संबंध में टीकम नागर का कहना है कि वर्ष 2014 में वेव सिटी बिल्डर के साथ समझौता हुआ था। उसका पालन नहीं हुआ है। बिल्डर ने किसी अन्य बिल्डर को जमीन बेच दी है, जबकि किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला है। किसानों की जमीन जबरन कब्जाई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अपराजिता बिल को लेकर TMC की बड़ी मांग, पीएम मोदी से अपील करने की सलाह पर सियासी घमासान तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed