रेल यार्ड में नाले से मिला अधगला शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रेल यार्ड के अंदर एक नाले से संदिग्ध हालत में अधगला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संरक्षित माने जाने वाले रेल यार्ड परिसर में इस तरह शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि नाले से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने झांककर देखा तो अंदर एक शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत रेल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव को नाले से बाहर नहीं निकाला जा सका था।

प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान मंगल लोहार के रूप में होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह कथित रूप से अलकतरा ड्रम बस्ती का निवासी था। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Advertisements
See also  सोनू सूद ने राजपाल यादव पर सफाई दी: “मैंने नहीं कहा कि उन्हें काम की जरूरत है”

Thanks for your Feedback!

You may have missed