झारखंड में बिजली दर वृद्धि पर जनसुनवाई शुरू, 19 फरवरी से पांच शहरों में आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में प्रस्तावित बिजली टैरिफ (बिजली दर) वृद्धि पर आम जनता की राय जानने के लिए जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के माध्यम से उपभोक्ताओं, सामाजिक संगठनों और उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव एवं आपत्तियाँ लिए जाएंगे, ताकि नए टैरिफ को अंतिम रूप दिया जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आयोग ने कहा है कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15,584.46 करोड़ रुपये की राजस्व आवश्यकता का अनुमान पेश किया है और बिजली दरों में करीब 59 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। संशोधित टैरिफ को 31 मार्च तक घोषित किया जाएगा।

पहली जनसुनवाई 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे चाईबासा के पिल्लई हॉल में होगी। इसके बाद 21 फरवरी को 3:30 बजे डाल्टनगंज टाउन हॉल में, 26 फरवरी को 11:30 बजे दुमका के कृषि पार्क, करहरबिल में सुनवाई होगी। 27 फरवरी को धनबाद के कोयला नगर, बीसीसीएल कम्युनिटी हॉल में और 28 फरवरी को 3:30 बजे रांची के आइएमए हॉल में अंतिम जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा अन्य बिजली कंपनियों के प्रस्तावों पर भी जनसुनवाई की तिथियां निर्धारित की गई हैं। उदाहरण के तौर पर 16 फरवरी को आदित्यपुर में, 17 फरवरी को जमशेदपुर में, 18 फरवरी को आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के टैरिफ पर भी सुनवाई होगी। इसी तरह 20 और 24-25 फरवरी को अन्य स्थानों पर भी सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

आयोग का कहना है कि इन जनसुनवाइयों के दौरान प्राप्त टिप्पणियों और सुझावों के आधार पर बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उपभोक्ताओं को इस सार्वजनिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी राय देने का अवसर मिलेगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed