नगर निकाय चुनाव पर झारखंड में 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक छुट्टी

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने 23 फरवरी 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दिन उन क्षेत्रों के सभी सरकारी कार्यालय, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला मतदान प्रक्रिया को सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लिया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई मतदाता संबंधित नगर निकाय क्षेत्र का निवासी है लेकिन उस दिन किसी अन्य स्थान पर कार्यरत है, तो उसे भी मतदान के लिए वेतन सहित अवकाश दिया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य नागरिकों को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर देना है।

चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है।

See also  NH-343 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत… तेज रफ्तार ने फिर ली जान

Thanks for your Feedback!

You may have missed