महाशिवरात्रि 2026 पर जमशेदपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, 15 फरवरी को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), उपायुक्त (डीसी) और ट्रैफिक एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 15 फरवरी 2026 को लागू रहेगा।

निर्देश के तहत रविवार को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का जमशेदपुर शहर की सीमा में प्रवेश और संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ट्रैफिक एसपी कार्यालय ने शहर के सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को भी इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि नागरिकों को पहले से जानकारी मिल सके और अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

See also  दीप प्रज्वलन, शपथ ग्रहण समारोह के बीच मना अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

Thanks for your Feedback!

You may have missed