निकाय चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर खड़े प्रत्याशियों के विरुद्ध निश्चित रूप से होगी करवाई : आदित्य साहू

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मौजूदगी में जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार की देर शाम आदित्यपुर में आयोजित की गई. बैठक में निकाय चुनावों की समीक्षा की गई, साथ ही विभागों की जानकारी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया.उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्तावों के साथ सीधा संवाद किया. उन्होंने मंच पर मौजूद प्रत्याशी को कई जरूरी निर्देश दिये और अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार निक्कमी हो तो नगर में अपनी सरकार बनाना और भी ज़्यादा जरूरी है. अपने संबोधन में कहा कि आदित्यपुर निगम क्षेत्र भाजपा का पुराना गढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ खड़े लोगो के ख़िलाफ़ कार्यवाई के लिये अनुशासन समिति विचार कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, विनोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, बॉबी सिंह भी मौजूद रहे. मंच संचालन राकेश सिंह ने किया. इसके अलावा रमेश हँसदा, राकेश मिश्रा,अमितेश अमर, सुनील श्रीवास्तव, ललन शुक्ला, उषा पांडेय, बबलू सिंह, कृष्ण प्रधान, अभिषेक बिशाल, गणेश कालिंदी, बीरेन्द्र सिंह, अमन प्रसाद सहित संचालक समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  छोटा गोविंदपुर स्थित एसबीआई बैंक शाखा में देर रात लगी आग, मची अफरा-तफरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed