गोलमुरी में दिनदहाड़े फायरिंग, थाना और डीएसपी कार्यालय के पास कन्हैया यादव को गोली, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। नामदा बस्ती निवासी कन्हैया यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। यह घटना गोलमुरी थाना और सिटी डीएसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार अपने समर्थकों के साथ टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों से घायल की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान दिनेश कुमार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में आचार संहिता लागू होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि थाना और डीएसपी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े गोलीबारी होना पुलिस की सक्रियता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

उन्होंने मांग की कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और शहर में सख्त कानून-व्यवस्था कायम की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले ऐसी स्थिति नहीं थी, लेकिन वर्तमान में शासन-प्रशासन की कमजोरी के कारण अपराधी बेलगाम हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed