सरजमदा में विकास भवन को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से की शिकायत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजमदा मौजा में विधायक निधि से बनने वाले एक विकास भवन को लेकर विवाद सामने आया है। इस मामले में सोमवार को ग्राम प्रधान लखन मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण से पहले उन्हें न तो पूरी जानकारी दी गई और न ही उचित संवाद किया गया। इसी वजह से क्षेत्र में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन भवन को ‘प्रजापति भवन’ के नाम से प्रचारित किया जा रहा था, जिससे अन्य समुदायों में नाराजगी देखी गई।

ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि सरजमदा एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां विभिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। ऐसे में किसी एक समुदाय के नाम पर भवन का प्रचार करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि यह भवन सभी के लिए सामुदायिक उपयोग के उद्देश्य से बनाया जाना चाहिए।

ग्राम प्रधान लखन मुर्मू ने बताया कि ठेकेदार द्वारा ग्राम सभा को बिना सूचना दिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। इसी कारण विवाद की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई है, ताकि स्थिति को समय रहते सुलझाया जा सके।

See also  फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा, ट्रेजरी ने झाड़ा पल्ला—DDO को ठहराया जिम्मेदार

Thanks for your Feedback!

You may have missed