तारापद महतो हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व बाइक बरामद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा पंचायत की उप मुखिया शा रानी महतो के पति और प्रज्ञा केंद्र संचालक तारापद महतो की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निवास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे के रूप में हुई है। उसे उलीडीह थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और लाल-काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।

इस संबंध में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के उलीडीह थाना क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के निर्देश पर घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।

छापेमारी के दौरान आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण जमीन विवाद था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि इससे पहले एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास चेकिंग अभियान के दौरान दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया था। वहीं, इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य वांछित आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाए गए हैं, ताकि उन्हें कड़ी सजा दिलाई जा सके। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed