श्लोका मेहता-राधिका मर्चेंट पहुंचीं गोवा, एयरपोर्ट को बना दिया रनवे,

0
Advertisements
Advertisements

Goa: अंबानी फैमिली के हर सदस्य पर लोगों की नजर बनी रहती है। इनकी कोई भी आउटिंग हो, लोग अपने कैमरे निकालकर इन्हें कैमरे में कैद करना नहीं भूलते। खासतौर पर अंबानी फैमिली की महिलाओं पर तो हर किसी की नजर टिक जाती है। फिर चाहे वो सीनियर मिसेज अंबानी यानी नीता अंबानी हों, उनकी बेटी ईशा या फिर अब बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट, अंबानी परिवार की लेडीज का फैशन तो सभी के दिल जीत लेता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 3 फरवरी को राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता गोवा के लिए रवाना हुईं। जहां एयरपोर्ट पर दोनों का बेहद स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।अंबानी परिवार की दोनों बहुएं पारंपरिक भारतीय परिधानों में गोवा हवाई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद हुईं। हालांकि, दोनों किस वजह से गोवा पहुंची हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन नेटिजंस का कहना है कि उनके लुक से ऐसा लग रहा है, जैसे कि वे किसी शादी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंची हैं।राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता अपने बॉडीगार्ड्स के साथ गोवा हवाई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखी गईं। राधिका ने इस दौरान स्टाइलिश ग्रे और पिंक कलर का लहंगा पहना था। स्लीवलेस ब्लाउज और फ्लेयर्ड स्कर्ट वाले इस खूबसूरत लहंगे में श्लोका किसी डिवा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने पने लुक को चोटी के साथ पूरा किया, जिसमें मिरर एम्बेडे परांदा लगा था उनके हाथ में कॉफी भी थी और वह इस लुक में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘कुछ भी हो, अंबानी लेडीज का फैशन सब पर भारी है।’ वहीं एक लिखता है- ‘राधिका और श्लोका, दोनों ही बहुत प्यारी लग रही हैं।’ एक लिखता है- ‘स्टनिंग, बेहद खूबसूरत और एलिगेंट।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर श्लोका और राधिका के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed