इंदौर में किशोरी से हैवानियत करने वाला रैपिडो चालक,ChatGPT की मदद से गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

इंदौर : इंदौर शहर में ऐप बेस्ड राइड सर्विस की आड़ में दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 वर्षीय नाबालिग रैपिडो बाइक चालक की हैवानियत का शिकार हुई। वारदात के बाद सदमे और दर्द में भी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने मोबाइल पर ChatGPT के जरिए महिला अपराध से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर तलाशे और पुलिस को फोन किया। रावजी बाजार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. आरोपी चालक उसे राजवाड़ा तो ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया. आरोपी ने लड़की को झांसा दिया कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा. सस्ते कपड़ों के लालच में आरोपी नाबालिग को राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, रावजी बाजार पुलिस रैपिडो ऐप से आरोपी की जानकारी जुटा रही है. साथ ही, राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed